अज्ञात महिला का शव नर्मदा नदी में मिला

in #mandla2 years ago

0018.jpg

  • महिला का शव पड़रिया रैयत गांव के पास मिला

मंडला . जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम पड़रिया रैयत में नर्मदा नदी में एक अज्ञात महिला का शव देखा। महिला के शव क्षेत्र में मिलने से सनसनी मच गई। महिला का शव नर्मदा नदी में बहकर पड़रिया रैयत के पास मिला है। महिला की शिनाख्त की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। हिरदेनगर चौकी पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच कर रही है। महिला की पहचान के आसपास और अन्य क्षेत्रों में पतासाजी की जा रही है।
जानकारी अनुसार मंगलवार को हिरदेनगर पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात महिला का शव पड़रिया रैयत गांव के पास नर्मदा नदी में तैरता हुआ देखा गया है। जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है। महिला ने काले रंग की लेगी, गुलाबी लाल नीले रंग की कुर्ती पहनी हुई है। महिला का शव पानी में रहने के कारण शरीर का काफी हिस्सा गल रहा है। हिरदेनगर चौकी प्रभारी कामेश धूमकेती ने कहां कि इस महिला के संबंध में किसी को कोई जानकारी हो तो वह हिरदेनगर चौकी में इसकी सूचना दे सकता है। जिससे इस महिला के शव को उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा सके।