अखिल भारतीय ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता 01 जुलाई से

in #mandla2 years ago

Patr Lekhan.jpg

  • प्रतियोगिता का विषय Óविजन फॉर इंडिया 2047Ó निर्धारित
  • 18 वर्ष तक व 18 वर्ष के अधिक की दो श्रेणियां
  • दो श्रेणियों में अंतर्देशीय पत्र एवं लिफाफा की दो उप श्रेणियां रखी गई
  • मध्यप्रदेश परिमंडल से प्रत्येक उपश्रेणी के सर्वश्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों को 25 हजार, 10 हजार एवं 5 हजार से पुरस्कृत किया जायेगा

मंडला। अधीक्षक डाकघर मंडला संभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय डाक विभाग द्वारा Óअखिल भारतीय ढाई आखर पत्र लेखन अभियानÓ वर्ष 2022-23 के तहत पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 1 जुलाई 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक किया जा रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय Óविजन फॉर इंडिया 2047Ó निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के लिए रखी गई है, जिसमें अारह वर्ष तक तथा अारह वर्ष के अधिक की दो श्रेणियां रखी गई हैं।
इन दो श्रेणियों में अंतर्देशीय पत्र एवं लिफाफा की दो उप श्रेणियां रखी गई है। मंडला व डिंडोरी जिले के सभी प्रतियोगी द्वारा हस्त लिखित पत्र हिंदी व अंग्रेजी में कार्यालय अधीक्षक डाकघर मंडला संभाग मंडला, पिन 481661 के पते पर रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट, साधारण डाक के माध्यम से भेजा जा सकता है। पत्र में प्रतियोगी को उम्र के सम्बन्ध में स्वहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र देना होगा, कि 1 जनवरी 2022 को मेरी आयु 18 वर्ष से कम व अधिक है।
मध्यप्रदेश परिमंडल से प्रत्येक उपश्रेणी के सर्वश्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों को क्रमश: रु 25 हजार, 10 हजार एवं 5 हजार से पुरस्कृत किया जायेगा एवं चयनित प्रविष्टियों को अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए महानिदेशालय नई दिल्ली भेजा जायेगा। महानिदेशालय नई दिल्ली द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर प्रत्येक उप श्रेणी में चयनित सर्वश्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों को क्रमश: 50 हजार रु, 25 हजार एवं 10 हजार से सम्मानित किया जायेगा।
पत्र लेटर बॉक्स में पोस्ट करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2022 रखी गयी है। इसके बाद पोस्ट किये गये पत्रों पर विचार नही किया जायेगा। परिमंडल स्तर पर चयनित प्रतिभागियों का परिणाम 31 अक्टूबर 2022 को एवं अखिल भारतीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों का परिणाम 25 दिसम्बर 2022 को घोषित किया जायेगा। अधीक्षक डाकघर मंडला संभाग मंडला ने मंडला व डिंडोरी जिले के सभी नागरिकों से अखिल भारतीय ढाई आखर पत्र लेखन अभियान से जुडऩे की अपील की है।