"हर घर तिरंगा" अभियान के क्रियान्वयन के लिए समिति गठित

in #mandla2 years ago

har ghar tricolor.jpg

मंडला। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 11 से 17 अगस्त तक "हर घर तिरंगा" अभियान के लिए समिति गठित कर दी है। समिति अंतर्गत कलेक्टर अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला सदस्य सचिव होंगे। इसी प्रकार संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, जिला परियोजना समन्वयक सर्वशिक्षा अभियान, जिला जनसंपर्क अधिकारी मंडला, जिला समन्वयक मप्र जन अभियान परिषद मंडला, सर्व प्राचार्य महाविद्यालय जिला मंडला, जिला युवा कल्याण अधिकारी मंडला, परियोजना जिला शहरी विकास अभिकरण, प्राचार्य आईटीआई मंडला, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी मंडला, जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र मंडला, जिला परिवहन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम, महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केन्द्र तथा जिलाधिकारी द्वारा नामित उद्योग मंडलों व व्यापार मंडलों के प्रतिनिधिगण सदस्य होंगे।

Sort:  

जय हिन्द