श्रदांजलि सभा में आशीष शर्मा के योगदान को किया गया याद

in #mandla2 years ago

BJP 1.jpeg

  • भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्वांजलि सभा आयोजित

मंडला. भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता, युवाओं के प्रेरणा के केंद्र जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा का असमय निधन भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। छात्र जीवन से भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न दायित्वों का कुशल निर्वहन करते हुए उन्होंने अपना युवा जीवन पार्टी को समर्पित किया था। वे एक होनहार युवा नेता और सामजिक कार्यकर्ता थे उन्होंने जिले में युवाओं को संगठित कर भारतीय जनता पार्टी के विस्तार में बहुत बड़ा योगदान दिया है जिसे हम कभी भुला नहीं पायेंगे। उक्त आशय के उदगार श्रदांजलि सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने व्यक्त किया।

BJP 2.jpeg

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सदस्य श्रीमति संपतिया उइके, पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, जिला महामंत्री नीरज मरकाम, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, मीडिया प्रभारी सुधीर कसार, जयदत्त झा, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक लच्छीराम उइके ने श्री शर्मा के संगठन के प्रति उल्लेखनीय कार्या की और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के विषयों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि दुख की इस कठिन घड़ी में हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता उनके परिवार के साथ खडे हैं। श्रद्वांजलि सभा में बड़ी संख्या में जिले भर के भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि उपस्थित होकर 2 मिनट का मौन रखा एवं आशीष शर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किए।