शिमला में आयोजित ऑल इंडिया डांस प्रतियोगिता में मंडला टीम ने मारी बाजी

in #mandla2 years ago

नगर के प्रतिभागियों ने बिखेरे अपनी प्रतिभा के रंग
003.jpg
मंडला। विगत दिवस शिमला में ऑल इंडिया डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें देश विदेश के प्रतिभागियों ने शिरकत की। इस आयोजन के निर्देशक रोहित गौर जो सीरियल भाभी जी घर पर हैं के कलाकार भी हैं एवं डॉ. रेखा गौर हैं। यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष स्व. सुदर्शन गौर की स्मृति में किया जाता है। मंडला का प्रतिनिधित्व कर रहे टीम नटराज जिसके प्रमुख रानू चंद्रौल हैं जो कत्थक कला केंद्र से प्रशिक्षित होकर जि़ले में प्रशिक्षण भी देती हैं। इनके नेतृत्व में मंडला टीम को इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनाया। यह मंडला के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी। इस प्रतियोगिता पर जिले के बच्चों के साथ मम्मियों ने भी नृत्य किया।
004.jpg
इस प्रतियोगिता में जिले की पहचान लोकनृत्य पर प्रथम स्थान सीनियर, कत्थक नृत्य पर तृतीय स्थान सीनियर, मम्मी ओपन गु्रप पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम नटराज के कलाकारों की इस शानदार प्रस्तुति ने मंडला जिले का गौरव बढ़ाया। शिमला में मंडला के नृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस प्रतियोगिता पर मंडला से आन्या बंदेवार, आंचल मरावी, तनिष्का कुशराम, लावनी नृत्य प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेनका चौरसिया प्रियल हरदहा, सौम्या खरे, काशवी आर्या, ईशा बङोनिया, सृष्टि भोयर, श्रुति श्रीवास्तव, चेतना चौधरी, नविका गुप्ता, अपराजिता सिंह व मम्मियों में सारिका भोयर, प्रतिभा तेकाम, रेनू, निहारिका, सुमित्रा शामिल रहीं। इस उपलब्धि से जिले में हर्ष व्याप्त है।