जिले में हुई 940 मिमी औसत वर्षा

in #mandla2 years ago

Narmada (2).jpg

मंडला। जिले में इस वर्ष एक जून से 16 अगस्त के दौरान 940.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 606.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 334.2 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अगस्त को मंडला में 78.2 मि.मी., नैनपुर में 76.2 मि.मी., बिछिया में 44.9 मि.मी., निवास में 82 मि.मी. तथा घुघरी में 38.1 मि.मी. एवं नारायणगंज में 53.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 16 अगस्त को 62.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Sort:  

Ohh