शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने का प्रयास

in #mandla2 years ago

Niwas (1).jpg

  • दिव्यांगताओं की पहचान, बच्चों को पढ़ाने में आने वाली समस्याओं के समाधान की दी जानकारी
  • योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

मंडला। विकासखंड निवास जिला मंडला में सर्व शिक्षा अभियान में समावेशी शिक्षा को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। यहां बच्चों के चिन्हांकन से लेकर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए पूरा कार्यक्रम तैयार किया गया। गत दिवस विकासखंड निवास जिला मंडला में सीडब्ल्यूएसएन विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के चिन्हांकन उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का संचालन सहायक परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र मंडला कृष्ण कुमार उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

Niwas (2).jpg

विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुनील दुबे की अध्यक्षता में कार्यक्रम को संपादित किया गया। समस्त जन शिक्षा के स्तर पर शिक्षकों का उन्मुखीकरण किया गया। यहां 5 जन शिक्षा केंद्र में बैठक का आयोजन की गई, शिक्षकों को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत आने वाली 21 प्रकार की दिव्यांगताओं की पहचान बच्चों को पढ़ाने में आने वाली समस्त समस्याओं का समाधान के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों का आकादमिक सहयोग के लिए एमआरसी श्रीमती लक्ष्मी विश्वकर्मा एवं श्री योगेश झारिया के द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई।

Sort:  

Ok

Nice