ड्राइंग व पेंटिंग सीख रहे बच्चों से कलेक्टर ने की बात

in #mandla2 years ago

कलेक्टर ने किया रंग मंडला का शुभारंभ, प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों को सराहा
Panting 1.jpg
मंडला - विश्व प्रसिद्ध महान चित्रकार सैयद हैदर रज़ा के 100 वें जन्म वर्ष को रज़ा फाउंडेशन रज़ा शती वर्ष के रूप में मना रहा है। इसके अंतर्गत रज़ा फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद मंडला के सहयोग से रज़ा कला वीथिका में आयोजित नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के युवा कलाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी रंग मंडला का शुभारंभ कलेक्टर मंडला श्रीमती हर्षिका सिंह ने किया।
Panting 2.jpg
उन्होंने दीप प्रज्वलित कर रंग मंडला की शुरुआत की। कलेक्टर ने पूरी प्रदर्शनी का अवलोकन कर कलाकारों से उनके काम के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने रज़ा कला वीथिका में चल रही कला कार्यशाला में ड्राइंग व पेंटिंग सीख रहे बच्चों से भी बात की। उन्होंने गैलरी के डिस्प्ले की तारीफ की।
Panting 3.jpg
कलेक्टर ने रज़ा फाउंडेशन से स्थानीय गोंडी कला को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष आयोजन करने की बात कही। विभिन्न विधाओं से जुड़े स्थानीय कलाकारों को भी मंच उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की। मंडला में कला व भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में लगातार कार्य करने के लिए कलेक्टर ने फाउंडेशन का आभार भी जताया।
Panting 5.jpg
योगेंद्र त्रिपाठी ने कलेक्टर को बताया कि रज़ा फाउंडेशन द्वारा स्थानीय कलाकारों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द आपके सुझाव पर भी कार्य किया जायेगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कँवर ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसकी भूरी भूरी प्रशंसा की।
Panting 6.jpg
देश के ख्यातिलब्ध वरिष्ठ कलाकार योगेंद्र त्रिपाठी के संयोजन में आयोजित इस प्रदर्शनी रंग मंडला में खैरागढ़ से अल्बर्ट श्रीवास्तव, अंशु केरकेट्टा, अमरीश मिश्र, कृष्ण दास, दीक्षा साहू, नवांशु कुमार, प्रज्ञा मेश्राम, बिपिन सिंह राजपूत, विकास चंद्र, सन्नी मालवतकर, संदीप किंडो, सुप्रिया कुमारी, जबलपुर से आदित्य राजपूत, उन्नति शुक्ल, शुभी जैन, रजनी घोषले, दुर्गेश बिरथरे, मंडला से आशीष कछवाहा, चंद्रपाल पांजरे, गजेंद्र सोनी, शाम पहपालकर, इंदौर से अनूप श्रीवास्तव, दिव्या पटवा, लकी जायसवाल, डिंडोरी के प्रभात कुमार, दिल्ली से प्रीति मान, रफ़ीक शाह, छत्तीसगढ़ से भानु प्रकाश के चित्र प्रदर्शित किए गए है।
Panting 7.jpg
इस दौरान श्रीमती हेमन्तिका शुक्ला, गजेंद्र सोनी सहित रंग मंडला के कलाकार व कला प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। रज़ा फांउडेशन के सदस्य सचिव संजीव चौबे ने जिले के कला प्रेमियों से प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों का अवलोकन कर कलाकारों के उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
Panting 4.jpg