मानसून सक्रिय, किसानों के चेहरे खिले

in #mandla2 years ago

005.jpg

  • बारिश के बाद किसानों का डेरा खेतों में
  • रोपा और बोवनी के कार्य हुए शुरू

मंडला. खेती किसानी की तैयारियों में जुटे किसानों के चेहरों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिन किसानों के पास सिंचाई के साधन उपलब्ध नहीं थे, वे बेस्रबी से आसमान की तरफ टकटकी लगाए हुए थे, कि मेघ बरस जाए और खेतों में बारिश का पानी लबालब भर जाए और रौपा कार्य शुरू किया जाए। किसानों की आस अब पूरी हो गई है, मेघ बरस रहे है, वहीं जिले के कुछ क्षेत्रों में अभी भी बारिश अच्छी नहीं हो सकी है, जिसके कारण खेतों में पानी नहीं भर पाया है। जिसके कारण खेतों में रोपा लगाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है। वहीं कुछ क्षेत्रों में रोपा का कार्य शुरू कर दिया गया है।
बता दे कि अब लोगों की उम्मीद मानसून के सक्रिय होते ही पूरी हो गई। किसान सब कार्य छोड़ कर अब खेतों की तरफ अपना रूख कर लिए है। जिन किसानों ने रौपा बोए है, वे अब खेतों में धान का रोपा लगाए गए। वहीं कुछ किसान बोवनी करेंगे। मानसून सक्रिय होने के बाद हो रही बारिश से किसानों को फायदा होगा। किसानों ने खेतों में अब डेरा डाल लिया है। खरीफ फसल की बोवनी और रोपा का कार्य में तेजी आएगी।
006.jpg
जिले में देरी से दस्तक देने के बाद मानसून मेहरबान हो गया है। शहर और अंचल में हुई जोरदार बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे है। शनिवार को सुबह से ही काले-घने बादल आसमान में मंडराते रहे जो कहीं रिमझिम और कहीं जोरदार बारिश के रूप में ं बरसे तो कहीं नहीं बरसे। शहर में भी रूक-रूक कर बारिश का दौर चलता रहा है। बारिश के चलते कई मार्गो में पानी का भराव हो गया।

Sort:  

Bahut sundar

Nice