मानसून थीम पर रेम्बो ड्रेस अप में किया गेट टू गेदर

in #mandla2 years ago

e2d36d85-f1c1-44b6-bbdc-6377ac35367e.jpg

  • स्टाइलिश अम्ब्रेला के साथ कलर फुल ड्रेस कोड में दिखी महिलाएं
  • आयोजन हॉल को रेम्बो कलर से किया गया डेकोरेट
  • लकी ड्रा के साथ खेले गेम्स
  • सेलिब्रेशन करते हुए ली एक दूसरे के साथ सेल्फी

मंडला। मानसून के मौसम में महिलाओं ने गेट टू गेदर का सेलीब्रेशन किया। जिसमें शामिल सदस्यों ने रेम्बो कलर फुल ड्रेस अप के साथ स्टाइलिश अम्ब्रेला हाथों में लेते हुए मौज मस्ती की। इसके साथ ही मानसून से संबंधित थीम पर अलग अलग आयोजन किया गया। आयोजन हॉल को थीम के आधार पर रेम्बो कलर से डेकोरेट किया गया।
242ee2a1-4c7e-4fb3-8590-4ac5d3b92c80.jpg

थीम के आधार पर खाने पीने की सामग्री रखी गई। जिसके साथ सभी सदस्यों ने काफी एन्जॉय किया। गेट टू गेदर में हाऊजी एवं लकी ड्रा के साथ अन्य गेम्स खेले गए। सोनल अग्रवाल के द्वारा आयोजित गेट टू गेदर पर एकता अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, मानवी अग्रवाल, सविता अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, नीलिमा अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल, रूचिता अग्रवाल, पूर्णिमा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, अमृता अग्रवाल शामिल रहीं।

मानसून थीम पर रेम्बो ड्रेस कोड के साथ सेलिब्रेशन किया गया। जिसमें सभी सदस्य कलर फुल ड्रेस अप के साथ शामिल हुए। प्राकृतिक परंपरा के अनुसार आयोजन करने में काफी मनोरंजन होता है । समय समय पर गु्रप सदस्य मिलकर परंपरागत आयोजन करते रहते हैं। जिससे आने वाली जनरेशन में जागरूकता आती है।
Sonal Agewal.jpg
सोनल अग्रवाल

गेट टू गेदर में थीम के आधार पर बहुत सुंदर डेकोरेशन किया गया। इसके साथ ही फ्रेंड्स के साथ सेल्फी फोटो सेशन भी किया गया। ऐसे मौके हम कभी भी मिस नही करना चाहते हैं, ऐसा पल और आयोजन हमेशा यादगार रहते हैं। सभी ने मिलकर विभिन्न गेम्स खेले और आयोजन पर मनोरंजन किया।
Saweta Agewal.jpg
सविता अग्रवाल

थीम के आधार पर डेकोरेशन किया गया, इसके साथ ही सभी गु्रप सदस्यों ने कलर फुल, स्टाइलिश अम्ब्रेला के साथ फोटो सेशन किया और गीत संगीत पर भरपूर मनोरंजन किया। सभी फ्रेंड्स मिलकर गप शप के साथ गेट टू ुगेदर को एन्जॉय करते हैं और इस पल को यादगार बनाते हैं।
Ekta Agrwal.jpg
एकता अग्रवाल

Sort:  

Bahut sundar

Good

Very nice