मतदानकर्मी समय पर अपने मतदान केन्द्र पहुंचे

in #mandla2 years ago

Collector and SP 1.jpeg

  • कलेक्टर एवं एसपी ने देखी सामग्री वितरण, दल रवानगी, परिवहन व्यवस्था
  • मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था बनाएं
  • मतदान दलों के ठहरने, सामग्री वितरण एवं मतदान दलों की रवानगी के संबंध में संबंधित अधिकारियों से पूछा
  • मवई एवं बिछिया का हुआ दौरा
    Collector and SP 2.jpeg
    मंडला। कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण के अंतर्गत शामिल मवई एवं बिछिया जनपद का दौरा किया। कलेक्टर ने मवई जनपद के अंतर्गत शासकीय कन्या हायरसेकेंडरी स्कूल में पंचायत निर्वाचन संबंधी सामग्री वितरण, मतदान दलों की रवानगी तथा परिवहन व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दलों की रवानगी आवश्यक सामग्री के साथ सुनिश्चित कराएं। उन्होंने बिछिया के कन्या शिक्षा परिसर में मतदान दलों के ठहरने, सामग्री वितरण एवं मतदान दलों की रवानगी के संबंध में संबंधित अधिकारियों से पूछा। उन्होंने कहा कि सभी मतदानकर्मी समय पर अपने मतदान केन्द्र पहुंचे। मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था बनाएं।
    Collector and SP 4.jpeg
    कलेक्टर ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी 25 जून को होने वाले प्रथम चरण के निर्वाचन के मतदान को समय पर प्रारंभ कराएं। उन्होंने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना वाहन एवं अलग-अलग स्तर पर लगने वाले वाहनों की भी जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने मवई एवं बिछिया जनपद में कानून एवं व्यवस्था के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।
    Collector and SP 3.jpeg