जिले में अब तक 382 मिमी वर्षा दर्ज

in #mandla2 years ago

005.jpg

मंडला। जिले में इस वर्ष एक जून से 18 जुलाई के दौरान 382 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 294.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 87.5 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जुलाई को मंडला में 43.6 मि.मी., नैनपुर में 16.3 मि.मी., बिछिया में 12.5 मि.मी., निवास में 10.4 मि.मी., घुघरी में 17.7 मि.मी. तथा नारायणगंज में 41.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 18 जुलाई को 23.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Sort:  

Wese to aap unme se ho jo meri most of post par vote karti ho...lekin meri profile me Jake 7 days ki Jo post bachi ho un par bhi pls vote kardo....mene bhi kar diya hai vote😃

Nice