छत पर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की गला काटकर हत्या

in #mandla2 years ago

मध्य प्रदेश के मंडला जिले के मोहगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पातादेई में घर की छत पर सो रहे पति, पत्नी और उनकी बेटी की गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गया।

मोहगांव पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में नर्मद सिंह पिता मान सिंह वरकड़े उम्र 62 वर्ष, उसकी पत्नी सुकरती बाई पति नर्मद सिंह वरकड़े उम्र 57 वर्ष, महिमा पिता सुंदर लाल वरकड़े उम्र 12 वर्ष है। इन सभी की गला काटकर हत्या कर दी गई है। मृतक ग्राम पातादेई के निवासी है। सुकरती बाई का सिर आरोपियों ने धड़ से अलग कर दिया है। वारदात की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पुलिस के मुताबिक संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।IMG_20220517_180043.jpg

Sort:  

दुःखद