पर्यावरण को संतुलित रखने पौधारोपण जरूरी

in #mandla2 years ago
  • पौधे हमें ना सिर्फ ऑक्सीजन देते, बल्कि फल, फूल और औषधियां भी
  • पेड़ पौधों से ही मिलता है शुद्ध वातावरण

IMG-20220721-WA0002.jpg
मंडला। पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए साथिया और मास्टर ट्रेनर द्वारा गांव-गांव वृक्षारोपण किया जा रहा है। इस दौरान आमजन को शुद्ध वातावरण के लिए पौधारोपण करने की समझाईश दी जा रही है। जिससे पर्यावरण स्वच्छ रह सके। मास्टर ट्रेनर इंद्रा उइके ने साथियां और ग्रामीणों से कहां कि मानव का यह नैतिक धर्म होना चाहिए कि पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण करें। पौधे हमें न सिर्फ आक्सीजन देते बल्कि फूल, फल, औषधि व इमारती लकडिय़ां भी देते हैं। पौधों को खुद रोपने के लिए तत्पर हों और आसपास के लोगों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करें। पेड़, पौधे ही नहीं रहेगे तो शुद्ध हवा और वातावरण कैसे होगा। इस पौधारोपण अभियान में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत साथिया एवं ब्रिगेड मेंबरों के द्वारा हर दिन 5 से 10 पौधों का रोपण किया जा रहा है। पौधारोपण के बाद इन पौधों के संरक्षण का भी संकल्प दिलाया जा रहा है।
IMG-20220721-WA0001.jpg

Sort:  

Please follow me and like my post🙏🙏🙏🙏