हर घर तिरंगा अभियान में मवई में निकली तिरंगा रैली मॉडल विद्यालय प्राचार्य अनुपस्थित रहे

in #mandla2 years ago

IMG-20220801-WA0028.jpg

हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत मवई में निकाली गई तिरंगा रैली
विकाश खंड मवई में आजादी के 75 वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों व विभागों के द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई जिसमे जिसमे सभी विभागों - कार्यालयों के प्रधान उपस्थित रहे इस कार्यक्रम के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी समस्त विद्यार्थियों को दी गई कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभी विभागों के प्रमुख तिरंगा व साईकिल रैली में अपने अपने विभागों की नेतृत्व कर रहे थे परन्तु मॉडल विद्यालय मवई के प्राचार्य हेमराज वनवासी नदारद रहे प्राचार्य वनवासी की लापरवाही ऐसे बहुत से कार्यक्रम में देखी गई है
IMG-20220801-WA0019.jpg

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के प्रमुख नव निर्वाचित सरपंच हिरा लाल धुर्वे, उपसरपंच दीपिका महेश टांडिया, विकाशखंड शिक्षा प्रमुख एच एल परते, बी. आर. सी. मवई महोबिया जी, थाना प्रभारी मवई एस. सिसोदिया, नवीन महाविद्यालय मवई की प्रभारी प्राचार्य वंदना उरकूड़े, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य एम. छांटा, कन्या हाई स्कूल मवई के प्रभारी प्राचार्य एस छांटा,कन्या माध्यमिक प्राचार्य ओमकार रजक,बालक माध्यमिक शाला मवई के प्राचार्य जी. धुर्वे एवं आजीविका ब्लॉक समन्वयक अधिकारी आर. जाँघेला तथा पंच व नागरिक गण उपस्थित रहे