मवई जनपद पंचायत में भाजपा के बने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष

in #mandla2 years ago

Screenshot_2022-07-27-18-00-51-24.jpg

जनपद पंचायत मवई के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद पर भाजपा प्रत्याशीयों ने मारी बाजी अध्यक्ष श्रीमती मनीषा प्रहलाद मरकाम बनी उपाध्यक्ष श्रीमती विजया लव कुश राय बनी दोनों ही भाजपा समर्पित जनपद सदस्य थी मवई जनपद पंचायत के अंतर्गत 16 वार्ड आते है जिनमे 8 भाजपा समर्पित जनपद सदस्य थे श्रीमती मनीषा प्रहलाद मरकाम वार्ड क्रमांक 10 से, श्रीमती विजया लव कुश राय वार्ड 05 से, अनंत राठौर जी वार्ड 15 से,संजू बोरिया जी वार्ड 09 से,श्रीमती दीपा अशोक बघेल वार्ड 07 से, हरे सिंह पन्द्रे वार्ड 14 से, श्रीमती सिलोचना मोंगरे वार्ड 12 से, श्री मंशुख पट्टा जी वार्ड 03 से विजय रहे इन सभी के सहयोग से भाजपा के दोनों अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों पर कब्ज़ा किया अध्यक्ष चुनाव में मत बराबरी होने पर सिक्का उछालकर अध्यक्ष पद का चुनाव जीता जबकि उपाध्यक्ष पद में 10-6 से जीत हासिल किया

IMG_20220727_180405.jpg

कार्यकर्त्ताओ में खुशी की लहर आ गई ग्राम में पटाखे की आवाज से मवई गूँज उठा कार्यकर्ताओ में उत्साह देखने को मिल रहा था मुख्यालय में जूलूस निकालकर कार्यकर्त्ताओ ने किया स्वागत