सावित्री वट अमावस्या पर्व महिलाओं के लिए खास

in #mainpuri2 years ago

भोगांव के ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर पर वर्षों पुराना एक वट वृक्ष है। आज सावित्री वट अमावस्याIMG_20220530_13423072.jpg का पर्व है, पर्व को लेकर लोगों के मन में बहुत ही आस्था रहती है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं। और वट वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना करती हैं। कहा जाता है कि, पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जाने वाला, वट सावित्री व्रत बहुत ही आस्था का केंद्र माना जाता है। यह भी कहा जाता है कि इस दिन सावित्री ने अपने पति के प्राण वापस लौटाने के लिए युवराज को विवश कर दिया था। इस व्रत वाले दिन वट वृक्ष का पूजन कर सावित्री सत्यवान की कथा को याद किया जाता है। वट सावित्री अमावस्या वाले दिन शादीशुदा महिलाएं, सुबह जल्दी उठकर लाल या पीले रंग की साड़ी पहन कर, तैयार होकर पूजा का सारा सामान लेकर मंदिर जाती हैं, और बट वृक्ष के तने के चारों ओर कच्चा धागा लपेट कर उसकी परिक्रमा करती हैं। और अपनी मन्नत मांगती हैं। आज सावित्री अमावस्या पर्व को लेकर मंदिरों में काफी भीड़ देखी जाती है। यह पर्व महिलाओं के लिए बहुत ही पवित्र त्योहार माना जाता है