शक्ति वंदन कार्यशाला में समूह की महिलाओं को दी जानकारी

in #mainpuri7 months ago

घिरोर,

शक्तिवंदन अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमे समूह की महिलाओं द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया गया।
कस्बा के डालगंज मौहल्ला स्थित शक्ति वंदन योजना के बारे में जानकारी देते हुए ब्लाक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव ने बताया कि सहायता समूह के माध्यम से बहनों को लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रहे हैं।महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जा रही योजनाओं पर जानकारी देते हुए कहां के महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर करने के कार्य किया जा रहे हैं ।केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना में महिलाओं को लाभ मिल रहा है। समूह के माध्यम से महिलाओं आत्म निर्भर होकर कार्य कर रही है। इस अवसर पर बीडीओ अवधेश यादव, ब्लॉक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव, एडीओ प्रदीप कुमार, धर्मवीर सिंह आदि लोग उपस्थित थे।