भीषण गर्मी से इंसान ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान है

in #mainpuri2 years ago

23mnp19.jpg

मैनपुरी। इस समय पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान पशु पक्षियों के लिए सत्यधान जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों मिट्टी के पात्र व दाना का वितरण किया गया। इस दौरान समिति द्वारा लोगों से अपने घरों के छतों व खुले स्थानों पर पशु पक्षियों लिए दाना-पानी रखने की अपील की गई।
रविवार को सत्यधाम सेवा समिति द्वारा शहर के प्रबुद्धजनों को मिट्टी के पात्र व पक्षियों के लिए दाना वितरित किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष सतेंद्र मिश्रा व पदाधिकारी सर्वेश मिश्रा ने कहा कि जनपद में इस समय भीषण गर्मी पड़ने के कारण इंसान ही नहीं बल्कि पशु पक्षी भी परेशान हैं। ऐसे में उनको दाना-पानी मुहैया कराने के लिए हमें अपने घरों की छतों व खुले मैदान में पात्रों में पानी भरकर व दाना रखना चाहिए। जिससे वह किसी भी समय उसका प्रयोग कर सकें। समिति पक्षियों व जानवरों की सेवा के साथ-साथ जरूरतमंद व असहाय, दिव्यांगों की सेवा के लिए हर संभव मदद करने को तैयार रहेगी। समिति का अगला लक्ष्य जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई कराना, गरीब कन्याओं की शादी कराना प्रमुख उद्देश्य है। इस मौके पर ध्रुव सिंह तोमर, ऋषि चौहान, मंजुल अग्निहोत्री, दुर्गेश पचौरी, अशोक गुप्ता, दुष्यंत मिश्रा, अजीत कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।