भारत नेपाल सीमा पर कस्टम अधिकारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

in #mahrajganj2 years ago

महाराजगंज। आजादी के 75 वें अमृत दिवस पर भारत -नेपाल सीमा पर स्थित कस्टम कार्यालय के अधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा सुबह 11बजे लैंड कस्टम कार्यालय से जुलूस की शक्ल में निकल कर बाबा लाज और राम जानकी चौक होते हुए भारत -नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली पुलिस चौकी पर पहुंची जहां कस्टम के अधिकारियों ने बच्चों को कस्टम से सम्बन्धित कार्यों के निष्पादन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे भी लगाये। तिरंगा यात्रा के समापन के बाद कस्टम के अधिकारियों ने स्कूली बच्चों को जलपान भी कराया। तिरंगा यात्रा में नवज्योति स्कालर्स स एकेडमी, सरस्वती शिशु मंदिर और आइडियल पब्लिक स्कूल सोनौली के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर कर भाग लिया।

IMG-20220810-WA0035-1024x512.jpg