महोली पिसावा मार्ग के गड्ढे राहगीरों को दे रहे जख्म

in #maholi2 years ago

IMG-20220617-WA0009.jpgगौरव मिश्रा
महोली सीतापुर। महोली से पिसावा जाने वाला मार्ग इन दिनों काफी खराब हो चुका है। जिसके कारण उस पर आवागमन करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। महोली तहसील मुख्यालय से पिसावां ब्लाक मुख्यालय समेत पड़ोसी जनपद हरदोई को जोड़ने वाला महोली पिसावा मार्ग इन दिनों काफी जर्जर हालत में है। जिसके कारण उस पर आने जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लखनऊ दिल्ली हाईवे पर नगर से शाहजहांपुर की ओर क़रीब डेढ़ किलोमीटर चंद्रा गांव के निकट यह मार्ग शुरू होता है। करीब 2 किलोमीटर की दूरी के बाद इस मार्ग की जर्जर दशा देखने को मिलती है। नगर से पिसावा तथा पड़ोसी जनपद हरदोई को रोजाना सैकड़ों लोग सफर करते हैं। दुपहिया व चार पहिया वाहनों के जरिए लोगों का इस मार्ग से आवागमन होता है इस मार्ग की बदहाली यह है कि 1 किलोमीटर में हजारों की संख्या में गड्ढे हो गए हैं। जिसके कारण अक्सर दुपहिया वाहन सवार गिरकर घायल हो जाते हैं।इस मार्ग से कचूरा कचूरी भुड़िया लौकी करौंदिया फरीदपुर बांसी हजियापुर सहित सैकड़ों गांव के लोग आवागमन करते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार इस मार्ग की मरम्मत नहीं करा रहे हैं। जिससे आए दिन लोगों को हादसे का शिकार होना पड़ता है। जिम्मेदारों की अनदेखी से लोगों में रोष है।