अनिल धूत होंगे जोधपुर माहेश्वरी युवा संगठन के नए जिलाध्यक्ष
जोधपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन की बैठक हुई आयोजित
अनिल धूत होंगे जोधपुर माहेश्वरी युवा संगठन के नए जिलाध्यक्ष
प्रादेशिक पश्चिमी राजस्थान माहेश्वरी युवा संगठन के नए सिम्बल का किया विमोचन
जोधपुर। जोधपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन की बैठक सर्किट हाउस रोड़ स्थित स्काइज होटल में आयोजित हुई। बैठक में जिला युवा संगठन के जिलाध्यक्ष संतोष गांधी के कार्यकाल पूरा होने व नवीन जिलाध्यक्ष के पद पर किसी अन्य सदस्य को कार्यभार सौपने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से अनिल धूत को नए जिलाध्यक्ष के रूप में कार्यभार सौपने को लेकर संगठन के सभी पदाधिकारियों ने प्रस्ताव पारित कर अनिल धूत को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष को पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गांधी ने पुष्प माला पहनाकर अपना कार्यभार सौप कर संगठन को ओर मजबूत करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान 9 मई को महेश नवमी पर युवा संगठन द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर रनीश दरगड ने अपनी बात संगठन के सामने रखी। दिसंबर को जोधपुर में होने वाले राष्ट्रीय खेल महोत्सव के लिए जीतू गांधी को खेल महोत्सव का संयोजक बनाया गया हैं। जीतू गांधी को संयोजक बनाये जाने को लेकर प्रादेशिक पश्चिमी राजस्थान युवा संगठन के अध्यक्ष दिनेश राठी ने गांधी को पुष्प माला पहनाकर बधाई व शुभकामनाएं दी। बैठक में प्रादेशिक पश्चिम राजस्थान माहेश्वरी युवा संगठन के नए सिम्बल का विमोचन मंचासीन पदाधिकारी ने किया। बैठक में प्रादेशिक पश्चिमी राजस्थान युवा संगठन के पदाधिकारी,सदस्य, जिला युवा संगठन के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
Nice kavrej
Nice kavrej
Nice kavrej
Nice kavrej
Nice kavrej
Nice kavrej
Nice kavrej
Nice kavrej
Nice kavrej