11 साल की बच्ची से नौ लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, हत्या की जांच के दौरान हुआ राजफाश

in #maharastra2 years ago

वारदात का खुलासा हत्या के एक मामले की जांच के दौरान हुआ। पुलिस के अनुसार पीड़िता आठवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी रोशन उसे बहलाकर अपने घर ले गया था। वहां उसने और उसके दोस्तों ने बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया।नागपुर पुलिस के अनुसार शुभम दमडू हत्याकांड का मुख्य आरोपी रोशन करगांवकर इस मामले का भी मुख्य आरोपी है। चार दिन पहले नागपुर के उमरेड में शुभम भोजराज दमडू नाम के युवक की दो लोगों ने हत्या कर दी थी। मामले में रोशन समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में 11 साल की बच्ची के साथ आरोपी रोशन और उसके आठ साथियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया।

Sort:  

Meri worth power Kam ho gai h plz sahyog bnaye rakkhe