एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

in #maharashtra2 years ago

IMG-20220630-WA0012.jpgमहाराष्ट्र में पल पल में बदल रहे सियासी समीकरण के बीच अब ख़बर आई है कि देवेंद्र फ़ंडनवीस नहीं शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे ही महाराष्ट्रा के मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा उनको बाहर से समर्थन देगी। आज शाम 7:30 शिंदे सीएम पद की शपथ लेंगे। एकनाथ शिंदे ने कहा है कि भाजपा के साथ हमारा स्वाभाविक गठबंधन; महाराष्ट्र के विकास के लिए दोनों पक्ष साथ आए; जनता की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे, बालासाहेब का विज़न और राज्य का विकास हमारी प्राथमिकता, राज्य के हित और उज्ज्वल भविष्य के लिए एमवीए से अलग हुए। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फ़ंडनवीस ने कहा कि आज सिर्फ़ एकनाथ शिंदे शपथ लेंगे; मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा।