महाराष्ट्र में सियासी भूचाल, कभी भी गिर सकती है उद्धव सरकार

in #maharashtra2 years ago

20220622_103243.jpgमहाराष्ट्र में शिवसेना सरकार पर संकट के गहरे बादल मंडराते दिख रहे हैं। शिवसेना नेता एक नाथ शिंदे के साथ कल से लापता करीब 40 विधायक गुजरात पुलिस के सख़्त पहरे में सूरत पहुंचे जहां से उन्हें सुबह गुहाटी शिफ़्ट कर दिया गया। शिवसेना के 3 दर्जन से ज़्यादा विधायकों ने एक नाथ शिंदे को लिखित समर्थन दिया है। एक नाथ शिंदे और संजय राउत के बीच लगातार संपर्क हो रहा है। शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने की शर्त रखी है। पल पल बदलते हालात के बीच उद्धव ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है। इससे पहले आदित्य ठाकरे ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स से मंत्रालय और पोर्टफोलियो हटा दिया है। संजय राउत ने विधानसभा भंग होने के संकेत दिए हैं। उधर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की कोविड रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है जिसके चलते वो अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। महाराष्ट्र में मचे सियासी भूचाल पर देश भर की निगाहें टिकीं हैं।IMG-20220622-WA0000.jpg

Sort:  

आपकी 7 दिन की खबरे like कर दी गई।