राज ठाकरे से मिले महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष, निकाय चुनाव से पहले इन मुद्दों पर हुई चर्चा

in #maharashtra2 years ago

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि उन्होंने राज ठाकरे के साथ महाराष्ट्र और देश से जुड़े विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।
Screenshot 2022-08-30 180456.png
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की। मुंबई निकाय चुनाव से पहले भाजपा द्वारा मनसे को लुभाने की अटकलों के बीच यह खबर सामने आई है।

बावनकुले दोपहर के करीब दादर के शिवाजी पार्क इलाके में मनसे प्रमुख के आवास 'शिवतीर्थ' पहुंचे। इसके बाद भाजपा नेता ने पत्रकारों से बात नहीं की। हालांकि बाद में एक सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि उन्होंने राज ठाकरे के साथ महाराष्ट्र और देश से जुड़े विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

एक दिन पहले भाजपा के एक और नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विनोद तावड़े ने राज ठाकरे से मुलाकात की थी।

साल 2017 के बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनाव में 227 सीटों में से 82 सीटें जीती थीं, जो शिवसेना की संख्या से मात्र दो कम थी। भाजपा उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विभाजन के बाद मराठी वोटों के लिए मनसे को लुभाने की कोशिश कर रही है। बीएमसी चुनाव का कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है।

उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने भी की थी मनसे प्रमुख से मुलाकात
इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी राज ठाकरे के साथ बैठक की थी। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बैठक हुई। इसके बाद से अटकलें शुरु हो गई हैं कि बीएमसी चुनाव में मनसे और भाजपा एक साथ चुनाव लड़ सकती हैं।

मनसे प्रमुख कूल्हे की सर्जरी के लगभग तीन महीने बाद राजनीतिक रूप से फिर सक्रिय हुए हैं। उन्होंने 23 अगस्त को पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक संबोधित किया और फिर पार्टी के सदस्यता अभियान और कार्यक्रमों को शुरु करने के लिए पुणे गए थे।

बीएमसी के आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर भाजपा नेताओं की मनसे प्रमुख के साथ बैठके महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। हालांकि राज ठाकरे और फडणवीस ने औपचारिक रूप से गठबंधन की घोषणा नहीं की है। लेकिन संभावित गठजोड़ और सीट बंटवारे से इनकार नहीं किया गया है।

Sort:  

Please like my post🙏🙏🙏🙏