एक साल के बेटे को सीने से लगाकर रिक्शा चलाता है राजेश, भाग गई बेवफा पत्नी

in #maharashtra2 years ago

जबलपुर।
एक बाप के लिए इससे बड़ी बेबसी क्या होगी कि, उसे अपने बच्चों को पिता के साथ साथ मां का भी प्यार देना पड़े। जी हां जबलपुर में एक बेबस पिता अपने 1 साल के बेटे को सीने से लगाए कई दिनों से घूम रहा है। राजेश इसी तरह अपने बच्चे को सीने से लगाकर शहर भर में रिक्शा चलाता है। राजेश का कोई सहारा नहीं है। राजेश की पत्नी कुछ महीने पहले ही उसे छोड़कर चली गई है। तब से राजेश अपने मासूम बेटे को 24 घंटे अपने सीने से लगाए घूम रहा है। चाहे धूप हो, बारिश हो या ठंड राजेश इसी तरह अपने बच्चे को हर दम, हर पल अपने कलेजे से लगाए रहता है। राजेश की एक पांच साल की बेटी भी है । जो अपने पिता के साथ खुले आसमान के नीचे फुटपाथ पर सोती है...

राजेश बिहार के कटिहार का रहने वाला है। वह कुछ साल पहले भटकते हुए जबलपुर आया था और उसके बाद से जबलपुर का ही होकर रह गया। राजेश अपने घर कटिहार तो जाना चाहता है, लेकिन रोजी-रोटी का कोई ठिकाना ना होने के चलते वह इसी तरह जबलपुर में मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने दो बच्चों का भरण पोषण कर रहा है...WhatsApp-Image-2022-08-25-at-4.25.58-PM.jpg

6 साल पहले किया था प्रेम विवाह
बिहार के कठियार का रहने वाला राजेश कुछ साल पहले जबलपुर आ गया था और तभी से जबलपुर का ही होकर रह गया। जबलपुर में रहते हुए राजेश की पहचान यहां की एक लड़की से हुई और उसके बाद राजेश ने उससे प्रेम विवाह कर लिया। जिससे राजेश की एक 5 साल की लड़की और 1 साल 6 महीने का एक बेटा है...

WhatsApp-Image-2022-08-25-at-4.25.58-PM-1.jpg

खुले आसमान के नीचे रहता है राजेश
राजेश अपनी पत्नी के साथ एक किराए के मकान में रहता था, लेकिन पत्नी किसी और के साथ भाग जाने के बाद वह यूं ही खुले आसमान के नीचे रहने लगा। बारिश के दिनों में राजेश की किसी बिल्डिंग या मॉल नीचे ही रहता है...

WhatsApp-Image-2022-08-25-at-4.25.59-PM-1.jpg

सरकार से मदद की दरकरार
राजेश ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि या तो प्रशासन उसे कोई काम दिलाए या फिर उसे अपने घर पहुंचाए। उसने बताया कि बेटे को हरदम साथ लेकर रिक्शा चलाने में परेशानी होती है...।।