वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर 16 नवंबर से होगा 108 कुंडीय रुद्र चंडी महायज्ञ

in #maharani2 years ago

Screenshot_20221009-015120_Chrome.jpg

झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य में 16 से 22 नवंबर तक क्राफ्ट मेला मैदान में शहीदों की आवाज संस्था के तत्वावधान में 108 कुंडीय रुद्र चंडी महायज्ञ का आयोजन होगा। संस्था के आत्मजीत सिंह ने बताया कि यज्ञ से पहले 14 अक्तूबर को भूमि पूजन होगा।जिसमें रानी लक्ष्मीबाई के जन्मभूमि की मिट्टी तथा जल और जिस स्थान पर वह शहीद हुई थी उस स्थान की भी मिट्टी और जल को यज्ञ शाला में विशेष प्रयोग किया जायेगा। इसके लिए 14 अक्टूबर को यज्ञ स्थल की जमीन का भूमि पूजन किया जायेगा। जिसमें ध्यवज स्थापना एवं अखंड दीप प्रज्ज्वलन भी समाज के सम्मानित सत्यकर्मी, पुण्य आत्माओं के द्वारा होगा। महायज्ञ में पूरे देश से देश प्रेमी झांसी की रानी को नमन करने के लिए पहुंचेंगे। यज्ञ में वैदिक परंपरा में निष्णात विद्वान ब्राह्मण करोड़ों मंत्रों का जाप करेंगे।