फर्जी वीजा व पासपोर्ट के साथ अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

in #maharajganj2 years ago

IMG_20220617_080339.JPG
◆महाराजगंज सोनौली बॉर्डर पर इमीग्रेशन वह पुलिस टीम ने फर्जी वीजा पासपोर्ट के साथ अमेरिकी नागरिक को किया गिरफ्तार

महाराजगंज।
भारत-नेपाल की सोलोनी सीमा पर इमीग्रेशन और पुलिस की टीम ने एक अमेरिकी नागरिक को फर्जी वीजा पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया है। विदेशी नागरिक फर्जी वीजा पासपोर्ट के साथ नेपाल जाने के फिराक था। आव्रजन विभाग की टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चार फर्जी पासपोर्ट बरामद हुआ, जब सुरक्षा एजेंसियों ने अमरीकी नागरिक से पूछताछ की तो पता चल कि उसका वीजा 15 जुलाई 2016 तक ही वैलिड था। एलन बायड नाक्स नामक व्यक्ति अमेरिका का रहने वाला है 27 जून 2015 को पहली बार कामगार बीजा पर भारत आया था। उसके कुछ दिन बाद वापस अमेरिका चला गया था 2016 में वह दुबारा भारत आया। उसके वीजा की अवधि 15 जुलाई 2016 तक थी। वापस जाने के बजाए भारत में ही रह रहा था। इधर वह अमेरिका जाने के लिए नेपाल जाना चाह रहा था। जिसके लिए उसने पहले बिहार के रक्सौल से नेपाल जाने का प्रयास किया। असफल होने के नाते महाराजगंज के सोनौली बॉर्डर से नेपाल जा रहा था।चेकिंग के दौरान एमिग्रेशन और पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बाद पुलिस ने आरोपी विदेशी नागरिक के खिलाफ 468,471,419,420,467 व 14 विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई कर रही है।