RLP नेता मगाराम बेनीवाल की जीवनी

Magaram Beniwal वर्तमान में बाड़मेर जिले की सिवाना विधानसभा क्षेत्र के सिणधरी से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से ब्लॉक अध्यक्ष हैं, साल 2019 में मगाराम बेनीवाल को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। मगाराम बेनीवाल की गिनती युवा नेताओं में की जाती हैं। मगाराम बेनीवाल का जन्म 16 अगस्त 1979 में हुआ था, मगाराम बेनीवाल का जन्म सिणधरी के अंतर्गत गांव एवाडी मानजी डंडाली में हुआ था।

मगाराम बेनीवाल बचपन से ही काफी मेधावी थे, उनकी इंटरमीडिएट तक शिक्षा उनके गांव से हुई थी। शुरुआत से ही मगाराम बेनीवाल की समाज के प्रति अच्छी सोच रही हैं और वर्तमान में वे इसी सोच पर काम कर रहे हैं।
FB_IMG_1678976924630.jpg

इसके अलावा मगाराम बेनीवाल युवा उद्यमियों को ज्यादा महत्व देते हैं। वे एक अच्छे मोटिवेशनल स्पीकर है। युवा कैसे आगे बढ़े और आत्मनिर्भर बने इसको लेकर वे समय समय पर विशेष कार्यक्रम ''यंग मैन-यंग कुबेर'' ऑनलाइन सेमिनार रख मोटिवेट करते हैं। यही वजह है कि उनका नाम सिवाना क्षेत्र में काफी चर्चित है।

मगाराम बेनीवाल ने साल 2018 में राजनीति में कदम रखा, खुद के व्यवसाय के साथ समाज सेवा से ही उन्होंने राजनीति की शुरुआत की। उन्होंने हनुमान बेनीवाल की नवगठित पार्टी "राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी" (RLP)जॉइन की। साल 2018 में मगाराम बेनीवाल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता थे। इसके बाद साल 2019 में मगाराम बेनीवाल सिणधरी से पार्टी के निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए।
मगाराम बेनीवाल ब्लॉक अध्यक्ष रहते हुए सिवाना विधानसभा क्षेत्र में अपनी पार्टी की विचारधारा को मजबूती प्रदान करने में काफी योगदान दिया, वे अभी भी इस पद पर बने हुए हैं।

युवा एवं उद्यमी सोच रखने वाले magaram beniwal ने अपनी निगरानी में सिवाना विधानसभा क्षेत्र में एक मजबूत युवा नागरिकों की टीम तैयार की जो स्थानीय है और अपना व्यवसाय देखते हैं।
मगाराम बेनीवाल ने अपने क्षेत्र में एक अनूठी पहल भी की, उनका मानना हैं कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति नशा नहीं करें, यहां के लोगों में जिवटता है जिसके चलते वह संघर्ष करते आए लेकिन नशे से उनकी स्थिति और बिगड़ सकती है। जिसके चलते उनके परिवार के लोगों का जीवन संघर्ष और कठिन हो सकता है। बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। क्षेत्र के लोगों का स्वास्थ्य स्तर गड़बड़ा जाएगा। मगाराम बेनीवाल की यह सोच धरातल पर दिखने लगी है।

मगाराम बेनीवाल गांव ढाणी से किसान परिवार से आते हैं और अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देकर खुद को जागरूक पेरेंट्स का दायित्व निभाने का अवसर समझते हैं। मगाराम बेनीवाल के बारे के अन्य जानकारी हमनें नीचे दी हैं।
![DSC_1467.JPG](UPLOAD FAILED)

![FB_IMG_1678976888159.jpg](https://images.wortheum.news/DQmSBC74147e9Z6EzSEWG5Tc8dohneoATRWDxMsxUYK4gtL/FB_IMG_1