मरीजों की मृत्यु उपरांत परिजनों को निःशुल्क शव वाहन उपलब्ध कराने
अनूपपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय ने जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन तथा सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को संस्थागत भर्ती मरीजों की मृत्यु हो जाने पर शव को उनके घर तक ले जाने हेतु वाहन की व्यवस्था समय पर उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि शव को उनके परिजनों सहित घर ले जाने के लिए निःशुल्क वाहन व्यवस्था तत्काल उपलब्ध कराया जाना चाहिए, जिससे मृतक के परिजनों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे। उन्होंने इस संबंध में संस्था