महिला अध्यक्ष के रूप में सोनाली पिंटू तिवारी पर बन रही सहमति

in #madhyapradesh2 years ago (edited)

IMG-20220721-WA0014.jpg
माध्यम वर्गी होने के साथ नगर की प्रथम महिला बनने की तैयारी
अनूपपुर। नगर पालिका परिषद अनुपपूर में सामान्य महिला के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद पर किसको अध्यक्ष बनने का मौका मिलेगा ये तो समय बताएगा। मगर राजनैतिक गलियारों में अनूपपुर नगर पालिका के लिए सबसे पहला नाम चर्चा में है वो युवा होने के साथ अच्छी ग्रहणी भी है और भाजपा से जीत कर पार्षद तो बन गई है अब उनके सर पर भी अध्यक्ष पद से नवाजा जा सकता है।
बुधवार से इन कयासों को हवा मिलनी शुरू भी हो गई है। परिषद के 15 वार्डों से निर्वाचित सदस्यों में 3 कांग्रेस 5 निर्दलीय पार्षदों के साथ 7 भाजपाइयों ने विजय का वरण किया है।अध्यक्ष पद के लिए 8 का बहुमत चाहिए जिससे भाजपा सिर्फ एक कदम दूर है सर्वाधिक सदस्य भाजपा खेमे से होने के कारण भाजपा में अध्यक्ष के नाम को लेकर भी विचार-मंथन का क्रम शुरू हो गया है।
ऐसे में सामान्य महिला के लिए आरक्षित सीट के लिए भाजपा से वार्ड 13 से निर्वाचित सोनाली पिंटू तिवारी प्रबल दावेदार मानी जा रही है ये तो लगभग तय है कि अध्यक्ष भाजपा का ही बनेगा कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में ही नज़र आएगी।
नगरीय निकाय चुनाव में अनुपपूर नगरपालिका में पार्षद निर्वाचित होने के बाद अब नपाध्यक्ष पद के लिए रस्साकसी शुरू हो गई है। अभी अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन दोनों ही दल रणनीति बनाने में जुट गए हैं और इस चुनाव में निर्दलीयों की भूमिका को नज़र अंदाज़ नही किया जा सकता है।
हालांकि अभी नेता स्पष्ट कहने से बच रहे हैं, लेकिन पार्टी निर्दलीय पार्षद पर दांव नही खेलेगी वह अन्य पृष्टभूमि के चुनकर आये निर्दलीय में सेंधमारी कर किसी एक पार्षद को पार्टी की ओर से उपाध्यक्ष पद का दावेदार बना सकती है और इसकी संभावना ज्यादा बताई जा रही है।
नपा अनुपपूर के 15 वार्डों में भाजपा के 7 पार्षद चुनकर आए हैं। ऐसे में बहुमत से अभी 1 पार्षद दूर हैं। यही वजह है कि भाजपा अब उन निर्दलीय पार्षदों के दम पर नगर सरकार बनाने की तैयारी में जुटी है, जिन्हें पार्टी ने पहले तो टिकट नहीं दिया, जिससे वे बागी होकर निर्दलीय मैदान में कूद गए। भाजपा के नेता दावा कर रहे हैं कि उनके पास 9 पार्षद हैं, क्योंकि जो निर्दलीय जीतकर आए हैं, वो भी उनके ही हैं और पार्टी ने उनमें से 2 को निष्कासित नहीं किया था।
हालांकि भाजपा निर्दलीय पार्र्षदों को शामिल कर बहुमत जुटा भी ले तो सबसे बड़ा संकट अध्यक्ष पद के दावेदार को लेकर है। ऐसे में पार्टी वार्ड 13 से चुनकर आई सोनाली पर दांव लगाएगी।
मौजूदा हालात पर चर्चा की जाए तो जो समीकरण बन रहे है उसमें महिला सीट के साथ पार्टी युवा चेहरे के साथ पढ़ी लिखी महिला होने के नाते सोनाली पिंटू तिवारी भी अपना दावा पेश कर सकती है।

Sort:  

Good job

Nice news

Ok