पार्टी का विश्वास दागियों पर जनता सबक सिखाने को तैयार,

IMG_20220620_105638.jpgअनूपपुर/राजनगर

अनूपपुर जिले की नवगठित नगर परिषद डोला डूमर कछार बनगवां में नगरीय निकाय के चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जहां कॉन्ग्रेस विधायक सुनील सराफ कल शुक्रवार को बनगवां में 15 पार्षद के दाबेदारों का पर्चा भरवाए वही शनिवार डोला व डूमर कछार में नामांकन हेतु उपस्थित रहे। एक तरफ जहां कांग्रेस ने अभी तक अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा नही किये। वही शनिवार को भाजपा ने 4 नगरीय निकाय अमरकण्टक, बनगवां,डोला, डूमर कछार के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दिए।

नवगठित नगर परिषदों में फर्जी संविलियन भर्ती घोटाला मुख्य मुद्दा

विदित होकि नगर परिषदों में फर्जी संविलियन को लेकर पिछले दो वर्षों से स्थानीय लोगों द्वारा इसका लगातार कड़ा विरोध किया जा रहा था जिसके बाद इसकी जांच भी अभी तक किसी मुकाम पर नही पहुंची वहीं अब उसी दौरान पहली बार परिषदों में सिंबल में चुनाव होने हैं और स्थानीय जनता लगातार इस फर्जी भर्ती संविलियन का विरोध कर रही है लेकिन पार्टी के लोगों के द्वारा इसका विरोध ना करना या पार्टी के लोगों के द्वारा अपने रिश्तेदारों का संविलियन कराना अब इस चुनाव में पार्टी के लिए सिर का दर्द बन गया।

बनगवां में भाजपा ने दिया दागियों को टिकट, क्या जनता देगी वोट?

विदित होकि भाजपा ने नगर परिषद बनगवां के वार्ड क्रमांक 1 से कुमारी राखी सिंह गोड़ 2 श्रीमती ज्योति पनिका 3श्रीमती ललई कोल 4 श्रीमती अर्चना सिंह 5 श्रीमती सरला सिंह 6 श्रीमती सुमन सिंह 7 श्रीमती रीता कलसा 8 गिरजा विश्वकर्मा 9 संतोषी चौधरी 10 संगीता सोनी 11 असरार अहमद सिद्धकी 12 पूजा शर्मा 13 सुनीता सिंह 14 सुरेश प्रसाद गौतम 15 सच्चिदानंद सिंह को वार्ड पार्षद हेतु प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित किया गया है। जिंसमे कॉन्ग्रेस ने बीते दिन पूर्व पर्चा बांटकर संविलियन फर्जी भर्ती घोटाले में कुछ भाजपा नेताओं पर आरोप लगा चुकी है। जिनमे से उन्ही को भाजपा ने टिकट दिया है। जिनमे मुख्य रूप से

(1) अर्चना सिंह पत्नी बृजमोहन सिंह वार्ड नंबर 4 से प्रत्यासी हैं। इनका भतीजा जय किशन सिंह नगर परिषद डोला में संविलियन भर्ती है।

(2) रीता कलसा पति राजेश कलसा का पुत्र जय कलसा डूमर कछार में संविलियन भर्ती है। दूसरा पुत्र राज कलसा बनगवा‌ में संविलियन है।

(3) रीता कलसा की देवरानी मालती कलसा भी बनगवां में संविलियन भर्ती है।

(4) सुरेश गौतम वार्ड नंबर 14 की बेटी शिखा गौतम संविलियन बनगवां में भर्ती है।

(5) सुनीता सिंह का बेटा और बेटी मास्टर रोल में दैनिक वेतन भोगी में भर्ती है। एक बनगवां एक डूमर कछार

(6) सच्चिदानंद सिंह अपने भतीजे निकेश जो भाजपा में पदाधिकारी का मास्टर रोल बनगवां दैनिक में करवाया।

इन पर अपने नात रिस्तेदारो को नगर परिषदों में फर्जी संविलयन भर्ती कराने का आरोप है ऐसे में किस मुंह से ये जनता से वोट मांगने जाएंगे और जनता क्या इन्हें वोट देगी यह समझ से परे है।

अब देखना यह होगा किस मुंह से भाजपा के लोग जनता के पास जाएंगे वोट मांगने

नगर परिषद वार्ड पार्षद के चुनाव को लेकर प्रत्याशी अपना-अपना जनसंपर्क प्रारंभ कर दिए हैं। लेकिन जनता में तो आक्रोश है। क्षेत्र में पढ़े लिखे होनहार नौजवानों को नगर परिषद में काम करने का मौका नहीं मिल पाया। और यहां के कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने अपने सगे संबंधी पुत्र -पुत्रियों एंव रिश्तेदारों को नगर परिषद में अवैध रूप से संविलियन करा कर भ्रष्टाचार में लिप्त होकर राष्ट्रीय राजनीतिक दलों का नाम खराब कर दिया। ऐसे में क्या भाजपा क्या कॉन्ग्रेस अपने प्रत्याशियों को क्या चुनाव में जीत दिला पाएंगे यह तो आने वाला वक्त ही बता पायेगा। इस चुनाव में दागियों को तो जनता निपटा सकती हैं नगर निकाय चुनाव अनूपपुर, पसान, डूमर कछार, अमरकंटक, डोला और वनगंवा में पार्टी के बागी प्रत्याशी पार्टी को निपटा के दम लेंगे ऐसा लग रहा है।

Sort:  

हमने आपकी खबरें लाइक कर दी सर आप भी मेरी खबरों को लाइक कर दीजिए

आपकीं हर खबर पर हम है

ज्यादा से ज्यादा लाइक करें

ज्यादा से ज्यादा लाइक करें

गुड़ न्यूज़ सर हमे भी आप लाइक करे

आपकीं हर खबर पर हम है

ज्यादा से ज्यादा लाइक करें

ज्यादा से ज्यादा लाइक करें

हमने आपकी खबर like कर दी sir आप भी लाइक कर दीजिए

ज्यादा से ज्यादा लाइक करें

जी बिलकुल

ज्यादा से ज्यादा लाइक करें

Good job