राखी बांधते ही सैनिकों की आंखों से छलके आंसू

in #madhyapradesh2 years ago

image-2022-08-06T170846.297.jpg

जबलपुर..
शहर के मालवीय चौक पर रक्षाबंधन से पहले ही सरस्वती शिशु मंदिर की बहनों ने देश की रक्षा करने वाले सैनिकों की कलाई पर देशी रक्षा सूत्र बांध कर अनूठा रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित किया। सबसे पहले गाड़ी से उतरते ही सैनिकों पर फूलों की वर्षा की कर आरती उतारी गई।

image-2022-08-06T171020.477.jpg

बड़ी संख्या में फौजी भाइयों ने यहां पहुंचकर बहनों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दियाl रक्षा सूत्र बंधते ही कई फौजी भाइयों की आंखों से आंसू छलक पड़े। इस दौरान बच्चों द्वारा बैंड बजा कर स्वागत किया गया।

image-2022-08-06T170933.647.jpg

सालों से सूनी कलाई पर बंधी राखी
कार्यक्रम में ऐसे 50 सैनिकों को राखी बांधी गई जिन्हें कई वर्षों से देश की सेवा के कारण रक्षाबंधन का त्योहार मनाने घर जाने का मौका नहीं मिल पाया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया...।।

Sort:  

Happy rakchabandhan sabhi ko