एमपी में गैंगवारः दो गुटों में खूनी संघर्ष एक की मौत,आधा दर्जन घायल, एक दूसरे पर चाकूओं से हमला

in #madhyapradesh2 years ago

image-2022-08-27T100055.751.jpg

इंदौर।
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद भी अपराधिक गितिविधयों पर अपेक्षाकृत अंकुश नहीं लग पा रहा है। वहीं बदमाशों के खिलाफ सीएम शिवराज मामा का बुलडोजर चलने का भी असर कम ही दिख रहा। शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद है। इसी कड़ी में शहर में बीती रात दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। जिससे एक युवक की मौत हो गई और आधा दर्जन बदमाश घायल हो गए। दो गुटों में संघर्ष ने पुलिस के लिए भी चुनौती खड़ी कर दी है...

image-2022-08-27T100055.751.jpg

बताया जाता है कि बीती रात पुराने विवाद में दो गुट आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों से करीब दो दर्जन लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े। एक दूसरे पर चाकूओं से हमला किया। इस हमले में राज नामक युवक की मौत हो गई। घटना राजेन्द्र नगर थाना अंतर्गत ट्रेजर टाउन के करीब की बताई जाती है...

image-2022-08-27T100006.108.jpg

राजेन्द्र नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है। बताया जाता है कि इंस्टाग्राम पर पोस्ट को लेकर विवाद शुरू हुआ था जो खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंचकर मामले में जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है..।।

image-2022-08-27T100303.777.jpg