महाविद्यालय बक्सवाहा के छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

"हर घर तिरंगा" अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से महाविद्यालय बक्सवाहा के छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली FB_IMG_1659786396854.jpg
बक्सवाहा - भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में संपूर्ण भारत देश "आजादी का अमृत महोत्सव" मना रहा है प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर संपूर्ण भारत देश में "हर घर तिरंगा" अभियान की शुरुआत की गई है इसी तारतम्य में आज शासकीय महाविद्यालय बक्सवाहा के छात्र छात्राओं ने "हर घर तिरंगा" अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से नगर में जागरूकता रैली का आयोजन किया ! महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लेकर व नारे लगाकर नगर के मुख्य मार्गो से होकर जागरूकता रैली निकाली एवं लोगों को अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने की अपील की इस दौरान महाविद्यालय के छात्र छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला ! जागरूकता रैली उपरांत छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय में जाकर वृक्षारोपण किया !
महाविद्यालय के प्राचार्य शिवम शुक्ला ने बताया कि हमारे देश की आजादी के लिए जान न्योछावर करने वाले आजादी के नायक ,सेना के जवान व खेल की दुनिया में देश का नाम संपूर्ण दुनिया में रोशन करने वाले खिलाड़ियों के हम आभारी हैं साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को हमें सिर्फ नगर में ही नहीं बल्कि पूरे देश के हर घर तक पहुंचाना है !

इस मौके पर सी.ईओ. हर्ष खरे, एस.के. सचान वन परिक्षेत्र अधिकारी, श्रीमती रजनी यादव जनपद अध्यक्ष, नरेन्द्र सिंह बन्देला जनपद उपाध्यक्ष, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनिल सोनी, महाविद्यालयीन सहा.प्राध्यापक डाॅ. नीरज कुमार, अवधेश प्रताप सिंह, कैलाश कुमार रजक, डाॅ. मनोज कुमार चैरसिया, डाॅ.मुकेश कुमार पटेल, डाॅ. प्रदीप कुमार अहिरवाल, श्रीमति श्रद्धा राठौर, श्री रामप्रकाश कुशवाहा, फईम उद्दीन, बहादुर सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहें।