*दसवीं बार कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया

दसवीं बार कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया

अस्पताल के कर्मचारियों में मचा हडकंप
Screenshot_2022-05-26-15-15-53-178_com.whatsapp.jpg
छतरपुर। छतरपुर कलेक्टर संदीप जी आर के औचक निरीक्षण से जिले भर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों में हडकंप मचा हुआ है। सुबह 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक कलेक्टर साहब बिना बताए कहीं भी औचक निरीक्षण करने पहुंच जाते हैं। जिसके चलते अधिकारियों में कलेक्टर का अच्छा खासा खौफ नजर आ रहा है। आज शाम को छतरपुर कलेक्टर के द्वारा दसवीं बार जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर सिविल सर्जन एमके गुप्ता के अलावा जिला चिकित्सालय में पदस्थ स्टाफ मौजूद था। कलेक्टर संदीप जी आर ने कई जगह गंदगी मिलने पर स्टाफ को फटकार लगाई। इसके अलावा उन्होंने पूरे जिला चिकित्सालय की पांचों मंजिल का घूम घूमकर निरीक्षण किया। और जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज और उनके परिवारजनों से सीधे मुलाकात की। कलेक्टर के तेवर को देखते हुए कर्मचारियों में काफी हडकंप रहा और कर्मचारी एक दूसरे की ओर ताक झांक करते देखे गए। फिलहाल कलेक्टर के द्वारा लगातार अस्पताल के औचक निरीक्षण से अस्पताल की व्यवस्थाओं में काफी सुधार हुआ है।