मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड ने किया वृक्षारोपण

in #madhyapradesh2 years ago

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मुंगावली में गुरुवार को हरियाली महोत्सव के अंतर्गत में नवांकुर संस्था शर्मा टेक्निकल एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी मुंगावली एवं जन अभियान परिषद विकासखंड मुंगावली द्वारा स्टेशन रोड के पास खेत में नवांकुर वाटिका हेतु पौधारोपण किया गया। इसके साथ ही बहादुरपुर और सेहराई ग्राम में भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान आम ,नींबू, जामुन,पीपल, अशोक आदि के पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम मेंविकास खंड समन्वयक सुखवती वर्मा नवांकुर संस्था से संतोष शर्मा,(शर्मा टेक्निकल एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी मुंगावली ) राकेश चौबे नवांकुर संस्था से (स्व भवानी प्रसाद मेमोरियल शिक्षा प्रसार समिति घाटबमूरिया) शेर सिंह यादव नवांकुर संस्था (मां जानकी सेवा समिति गुपालिया ) कृष्णकांत तिवारी नगर विकास प्रस्फुटन समिति मुंगावली से अध्यक्ष एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र मनोज चौबे , पंचायत सचिव बद्री प्रसाद तिवारी, रोजगार सहायक कृष्णपाल यादव,नितिन खटीक,मेंटर मुकेश प्रजापति, प्रवीण चौबे, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष सेहराई धर्मेन्द्र गिरी,देवेंद्र गिरि, देवेन्द्र ओझा,अवतार कुर्मी एम एस डव्लू छात्र देवी सिंह कुशवाह,किशन लाल कुशवाह ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गोरा की सहभागिता रही।

IMG-20220728-WA0018.jpg