नगर परिषद पिपरई का आरक्षण हुआ संपन्न
अशोकनगर। कलेक्टर श्रीमती आर.उमामहेश्वरी की उपस्थिति में बुधवार को नगरपरिषद पिपरई के सभाकक्ष में वार्डो का आरक्षण किया गया। आरक्षण प्रक्रिया के दौरान नगर परिषद पिपरई में कुल 15 वार्डो का आरक्षण किया गया। जिसमें से सामान्य अनारक्षित वार्ड क्रमांक 07,10,11 एवं 14 वार्ड होगें। सामान्य महिला हेतु वार्ड क्रमांक 01,02,06 एवं 09 वार्ड होगें। अनुसूचित जाति अनारक्षित हेतु वार्ड क्रमांक 12 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए 04 एवं 05 वार्ड आरक्षित किए गए है। अन्य पिछडा वर्ग अनारक्षित हेतु वार्ड क्रमांक 13 तथा अन्य पिछडा वर्ग महिला हेतु 03 एवं 15 आरक्षित किए गए है। अनुसूचित जनजाति अनारक्षित हेतु वार्ड क्रमांक 08 रहेगा तथा अनुसूचित जनजाति महिला हेतु निरंक है ।
आरक्षण प्रक्रिया के दौरान एसडीएम मुंगावली श्री राहुल गुप्ता, पीओ डूडा श्री अरूण नामदेव,सीएमओ नगरपरिषद पिपरई श्री विनोद उन्नीतान, एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Nice