कलेक्टर के द्वारा समय सीमा बैठक का आयोजन किया गया

![FB_IMG_1652975533024.jpg](https://images.wortheum.news/DQmVhHckikCq4PAFnAPMLe49UNBaF2UdSet1q4iARktVKU9/FB_IMG_1652975533024.

सिवनी कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास की अध्यक्षता में FB_IMG_1652975533024.jpg समय सीमा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाइन, समय सीमा में दर्ज प्रकरणों तथा पीजी पोर्टल की शिकायतों सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उक्त बैठक में मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल, सभी एसडीएम एवं अन्य विभागों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे।

        उन्होंने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा के दौरान 100 दिवस एवं 300 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतो की पृथक- पृथक विस्तृत समीक्षा कर शिकायतों के निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। उन्होंने समाधान दिवस के लिए चयनित विषयको से सम्बंधित शिकायतों पर भी त्वरित कार्यवाही के निर्देश सम्बन्धितों को दिये।  उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी से गेहूं उपार्जन के लिए किए जा रहें किसान पंजीयन की जानकारी लेकर सभी पंजीयन एवं सुविधा केन्द्रो में किसानों की सुविधा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बिना पंजीयन केंद्र आये ऑनलाइन माध्यम से होने वाले निशुल्क पंजीयन प्रक्रिया का प्रचार प्रसार करने के निर्देश भी सम्बन्धितों को दिये।![FB_IMG_1652975533024.jpg](https://images.wortheum.news/DQmVhHckikCq4PAFnAPMLe49UNBaF2UdSet1q4iARktVKU9/FB_IMG_1652975533024.jpg)