पन्ना से 5 दिन पहले बस से निकले थे यात्री, सबसे ज्यादा साटा बुध सिंह गांव के 8 यात्री थे

in #madhya2 years ago

सार
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में दुर्घटना में मृतक यात्री 5 दिन पहले पन्ना से यात्रा पर निकले थे। इसमें सबसे ज्यादा साटा बुध सिंह गांव के सबसे ज्यादा 8 यात्री थे।

Screenshot 2022-06-06 00-36-32.png

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में दुर्घटना में मृतक यात्री 5 दिन पहले पन्ना से यात्रा पर निकले थे। इसमें सबसे ज्यादा साटा बुध सिंह गांव के 8 यात्री थे।

सरकार की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा साटा बुध सिंह गांव के 8, कोनी गांव से 2, चिखला गांव से 3, सिमरिया गांव से 2, मोहन्द्रा से 4, कुवरपुर से 2, पवई से 2, करहटा से 2 और पन्नौद उउला से 2 यात्री बस में सवार थे। वहीं, पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि यात्रियों ने गुनोर के एजेंट से बस बुक कराई थी। जो 5 दिन पहले यात्रा पर निकले थे। पन्ना से बस से ऋषिकेश तक गए थे, जहां बस छोड़कर लोकल बस यमनोत्री के लिए बुक थी। जो उत्तरकाशी के पास डामटा में 250 फीट नीचे खाई में गिर गई।

उन्होंने बताया कि उनकी तहसीलदार से बात हुई। मिश्रा ने बताया कि उनकी घटना में घायल चिखला गांव के उदयसिंह से बात हुई। उनके पैर में चोट लगी गई। उनको बेहतर इलाज का ढाढस बंधाया है। साथ ही मृतकों और घायलों के परिजनों से स्थानीय प्रशासन के अधिकारी संपर्क में है। बता दें हादसे में 26 यात्रियों की मौत होने की पुष्टि हुई है। वहीं, 2 यात्रियों का अभी इलाज चल रहा है।

मिश्रा ने बताया कि पन्ना से एसडीएम, आरटीओ के साथ पुलिस और होमगार्ड की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। यह टीम घायलों के इलाज का उचित प्रबंध और शवों को वापस लाने का प्रबंध करेगी। मिश्रा ने बताया कि शव को उत्तराखंड से वाहनों से ही लेकर आया जाएगा। मिश्रा ने बताया कि परिजनों को जानकारी मुहैया कराए जाने के लिए कंट्रोलरूम बनाया गया है। साथ ही एक नंबर 07732181 भी जारी किया गया है।