अमृत महोत्सव के तहत हर घर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये विश्वजीत सिंह सिसौदिया*

in #madhya2 years ago

IMG-20220802-WA0044.jpgमध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया गुना से भोपाल जाते वक्त अल्प समय के लिए बीनागंज रुके उनके साथ वरिष्ठ कर्मचारी नेता अजेंद्र सिंह वैस भी थे।यहां पर राज्य कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मीना के नेतृत्व में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री सिसोदिया ने मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महगाई भत्ता देने पर मुख्य मंत्री का आभार व्यक्त किया एवं अन्य मांगों का मुख्य मंत्री जी से मिलकर शीघ्र निराकरण करवाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने आगे कहा क हम भारतीय मजदूर संघ के समर्पित कार्यकर्ता है और भारतीय मजदूर संघ के निर्देशो का पालन करते हैं। भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाना है एवं हर्ष उल्लास के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाना है मै इसी क्रम में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रत्येक कार्यकर्ता से आग्रह करता हूं कि भारतीय मजदूर संघ के निर्देशो का कड़ाई से पालन करें।
इस अवसर पर मोहन प्रसाद पालीवाल, जयप्रकाश शर्मा, दुर्गा प्रसाद शर्मा, सियाराम राजपूत, सजन सिंह राजपूत, त्रिलोचन शिवहरे, सागर सिंह गुर्जर, महेश साहू, कमलेश मीना, ओमप्रकाश मीना, हुकुम चंद,लक्ष्मीनारायण कुशवाह आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sort:  

सर मैंने आपकी खबरों को लाइक कर दिया आप मेरी खबरें भी लाइक कर दे

https://wortheum.news/@sumitgarg#
Please follow me and like my News 🙏💐