देश में गणेशोत्सव की धूम, जानिए गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

in #madhya2 years ago

आज से गणेश उत्सव शुरू हो गया है। मान्यता है कि भाद्रपद माह के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि पर विध्नहर्ता और मंगलमूर्ति भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसी कारण से सभी चतुर्थी में इसका विशेष स्थान है। आज से घर-घर और बड़े-बड़े पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित करके उनकी विधिवत पूजा-अर्चना शुरू होगी। गणेशोत्सव 10 दिनों तक चलेगा।भगवान गणेश को दूर्वा बहुत ही प्रिय होती है। दूर्वा एक घास होती है जो हर जगह आसानी के साथ मिल जाती है। इसे दूब भी कहा जाता है। दरअसल भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करने के पीछे एक कथा है। अनलासुर राक्षस से सभी देवी-देवता परेशान हो गए थे। तब भगवान गणेश ने सभी देवी-देवताओं और मुनियों की रक्षा के लिए इस अनलासुर को निगल लिया था। राक्षस को निगल लेने की वजह से उनके पेट में बहुत ही जलन होने लगी। तब उनकी जलन को शांत करने के लिए मुनि कश्यप ने उन्हें खाने के लिए दू्र्वा की गांठे दी। दूर्वा खाते ही फौरन भगवान गणेश के पेट की जलन समाप्त हो गई। तभी से भगवान गणपति की पूजा में दूर्वा चढ़ाई जाती है।ganesh-chaturthi-2022_1661907464.jpeg
भगवान गणेश को दूर्वा बहुत ही प्रिय होती है। दूर्वा एक घास होती है जो हर जगह आसानी के साथ मिल जाती है। इसे दूब भी कहा जाता है। दरअसल भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करने के पीछे एक कथा है। अनलासुर राक्षस से सभी देवी-देवता परेशान हो गए थे। तब भगवान गणेश ने सभी देवी-देवताओं और मुनियों की रक्षा के लिए इस अनलासुर को निगल लिया था। राक्षस को निगल लेने की वजह से उनके पेट में बहुत ही जलन होने लगी। तब उनकी जलन को शांत करने के लिए मुनि कश्यप ने उन्हें खाने के लिए दू्र्वा की गांठे दी। दूर्वा खाते ही फौरन भगवान गणेश के पेट की जलन समाप्त हो गई। तभी से भगवान गणपति की पूजा में दूर्वा चढ़ाई जाती है।
गणेश स्थापना शुभ मुहू्र्त

अब बस थोड़ी ही देर बाद भगवान गणेश की स्थापना और पूजा के लिए सबसे अच्छा मुहू्र्त आने वाला है। इस शुभ मुहूर्त में करें गणपति की स्थापना,पूजा और पाएं भगवान सिद्धिदाता से सुख-समृद्धि

गणेश स्थापना शुभ मुहू्र्त
पहला मुहूर्त: प्रात: 6:05 से 9:27 बजे तक
दूसरा मुहूर्त: प्रातः 10:30 से दोपहर 2:00 बजे तक
तृतीय मुहूर्त: दोपहर 3:30 से सायं 5 बजे तक
चतुर्थ मुहूर्त: सायं 6:00 से सेन 7:00 बजे तक
मध्याह्न काल मुहूर्त: प्रातः 11:20 से दोपहर 1:20 तक

अच्छा मुहूर्त- सुबह 11.20 से दोपहर 1.20 तक

Sort:  

Please follow me and like my post please sir mene follow kar liya h aap ko