संतान प्राप्ति की पूजा के बहाने पुजारी ने विवाहिता को बनाया हवश का शिकार,पति के उड़ गए होश

in #madavra2 years ago

rape-demo_1649955513.jpeg
मड़ावरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को एक पुजारी ने संतान प्राप्ति की पूजा के बहाने खेतों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है बाद में उसने कई बार पूजा के बहाने उसे बुलाया। जिस पर घरवालों के साथ पुजारी के पास पहुंचने पर पूरा मामला खुला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश में ललितपुर के थाना नाराहट क्षेत्र के एक गांव में संतान प्राप्ति की पूजा के बहाने मंदिर के पुजारी ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना मड़ावरा अंतर्गत एक गांव निवासी महिला बेटे की प्राप्ति के लिए नारा क्षेत्र के एक गांव स्थित मंदिर में गई थी। जहां पुजारी पूजा करने के बहाने उसे अकेला दूर खेतों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुजारी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में उसने कई बार पूजा के बहाने बुलाया।
जिस पर वह अपने पति, सास-ससुर और देवर के साथ मंदिर पहुंची। जहां पुजारी ने उसके पति को रोककर महिला को दूर ले गया। शक होने पर पति पीछे-पीछे गया तो पुजारी उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। पत्नी के चिल्लाने पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
जिस पर पुजारी ने गांव वालों के साथ मिलकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर आरोपी पुजारी इंद्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।