50 रुपए के लिए युवक की हत्या

in #ludhiana2 years ago

पंजाब के लुधियाना में थाना दुगरी के इलाका छोटी जवद्दी में 50 रुपए के लिए एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव चाय के खोखे में मिला। मृतक के भाई गुरमीत सिंह भट्‌टी ने पुलिस को बताया कि उनके चाचा हुक्म चंद का बेटा कुलदीप सिंह गुरू रविदास गुरुद्व‌ारा छोटी जवद्दी के पास खोखे के पीछे खाली जगह पर जाकर सौ गया था कत्ल की रात सोनू नाम का युवक 9:30 बजे कुलदीप के पास आया और 50 रुपए को लेकर किसी बात के लिए झगड़ा करने लगा। मामला बढ़ता देख पास में खड़े अनूप सिंह ने दोनों को अलग करने की कोशिश की, लेकिन दोनों एक दूसरे के ईंट-पत्थर मारने लगेइतने में एक ईंट कुलदीप सिंह के सिर में लग गई और वह लहूलुहान हो गया। जब उसे संभालने की कोशिश की तो वह जहां रोज जाकर सौता था वहीं खोखे में सौ गया, लेकिन सुबह लोगों ने देखा की करीब 5:30 बजे वह खून से लथपथ था और उसकी मौत हो चुकी थी
युवक का शव देख इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। घटना स्थल पर थाना डाबा के प्रभारी नीरज चौधरी पहुंचे थे। पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम भी आई थी। पुलिस को कई क्लू मिले हैं। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे Screenshot_20220616-064016_Chrome.jpg

Sort:  

Nice kavrej

मंजिल तक पहुंचने के लिए सबका साथ जरूरी हैं, एक दूसरे के साथ से सबका विकास होना तय हैं। इसलिए सबको साथ लेकर चलो। 👍👍

Nice

निंदनीय

दुखद