चाचा शिवपाल ने बताया विधानसभा चुनाव में हार का कारण, अखिलेश पर वार करते हुए कहा

in #lucknow2 years ago

akhilesh-shivpal-1-768x431.jpg

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव सपा मुखिया अखिलेश यादव से बेहद नाराज चल रहे है। इन दोनों नेताओं की नाराजगी अब सार्वजानिक हो चुकी है। दरअसल चाचा शिवपाल सिंह का कहना है कि सपा में लगातार उनकी उपेक्षा हो रही है। विधानसभा चुनाव के हारने के पीछे के कारण को बताते हुए उन्होंने कहा सपा मुखिया अगर सबको साथ लेकर चले होते तो आसानी से भाजपा को हराया जा सकता था लेकिन

‘विनाश काले विपरीत बुद्धि।

एक अख़बार को दिए गए इंटरव्यू में शिवपाल सिंह ने सपा से अपनी नाराजगी के कारण बताएं। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव 2022 से पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी और फिर सपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा। लेकिन विधानमंडल दल की बैठक में उनको नहीं बुलाया गया। आगे उन्होंने कहा उनका सपा के साथ कोई गठबंधन नहीं हुआ था,उन्होंने सिर्फ सपा में शामिल होकर चुनाव लड़ा था। सपा मुखिया पर तंज कसते हुए शिवपाल ने कहा अगर अखिलेश उन्हें गठबंधन में मानते थे तो फिर चुनाव से पहले हुई गठबंधनों की बैठकों में क्यों नहीं बुलाया गया।

बता दें कि विधायक दल की बैठक में शिवपाल सिंह यादव, ओमप्रकाश राजभर, पल्लवी पटेल और राजपाल बालियान को आमंत्रित किया गया था। इस बैठक में सभी दल के मुखिया और कुछ विधायक पहुंचे लेकिन जसवंत नगर से विधायक और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने बैठक से दूरिया बनाई। बताया जा रहा है शिवपाल यादव सपा मुखिया अखिलेश यादव से नाराज चल रहे है।