WORTHEUM NEWS:अखिलेश के लिए वोट मांगने वाराणसी आएंगी ममता, आज शाम गंगा आरती में भी होंगी शामिल

in #lucknow3 years ago

News Desk,WORTHEUM ,Published by , upelection : Wed 02 Mar 2022 10:30 AM
bl-b-al_1644309652.jpeg
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव Photo: WORTHEUM NEWS

उत्तर प्रदेश में छठे चरण के चुनाव का प्रचार थम गया है। इस चरण में तीन मार्च को 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान होगा। सियासी पार्टियां सातवें चरण के प्रचार में जुट गई हैं। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...WORTHEUM.NEWS

ममता आज से वाराणसी दौरे पर

आज से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वाराणसी दौरे पर हैं। गुरुवार को ममता बनर्जी सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ रैली को संबोधित करेंगी। रैली के चलते वह बुधवार दोपहर बाद काशी पहुंचकर सबसे पहले पर मां गंगा का आशीष पाने के लिए गंगा आरती में शामिल होंगी। कल ऐढ़े में सुबह 11 बजे से संयुक्त रैली को संबोधित करेंगी। साथ ही रोड शो में भी शामिल होंगी।