यूपी के मंत्री बोले- अयोध्या के दीपोत्सव में गाय के गोबर से बने एक लाख दीप जलाए जाएंगे

in #lucknow2 years ago

Screenshot 2022-09-29 185523.jpg
पशुधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अयोध्या में इस बार गाय के गोबर से बने हुए एक लाख दीपक जलाए जाएंगे। दिवाली पर कार्यक्रम का आयोजन होगा।

उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने-अपने घरों में गाय के गोबर से बने हुए नौ दीपक अवश्य जलाएं। वह लोकभवन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि गायों में इस समय लंपी रोग लग रहा है लेकिन पूरे देश में सबसे कम केस उत्तर प्रदेश में हैं और इसको यहां बहुत बेहतर ढंग से नियंत्रित किया गया है। प्रतिदिन तीन लाख पशुओं में टीकाकरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 30 जनपदों में अब तक कुल 42810 गोवंश स्किन रोग से प्रभावित मिले जिनमें से 26300 रोग मुक्त हो चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने को आश्रय स्थलों की जानकारी के लिए पोर्टल और मोबाइल एप भी लॉन्च किया।

मदरसों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए करा रहे हैं सर्वे
पशुधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि मदरसों के छात्रों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मदरसों का सर्वे कराया जा रहा है जिससे वहां पढ़ने वाले बच्चे भी तरक्की कर सकें।