छह महीने में बदली धारणा, एक बार भी स्थगित नहीं हुई कार्यवाही

in #lucknow2 years ago


यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने छह महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि इन छह महीनों में विधानसभा को लेकर परसेप्शन बदला है। इस बार एक भी बार विधानसभा की कार्यवाही स्थगित नहीं की गई है। प्रश्नकाल में 20-20 प्रश्न लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही ठीक तरह से चलाने में नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव से भी सहयोग मिला। सभी विधायकों का भी सदन संचालन में सहयोग मिला।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिए थे टिप्स
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे काम करने के टिप्स दिए थे। उसके अनुसार काम कर नई परम्परा शुरू की। गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र ने भी हमारा अनुसरण किया है। आगे विधानसभा संचालन नियमावली का सरलीकरण किया जाएगा। महिला सदस्यों के सत्र की बुकलेट प्रकाशित कराई जाएगी। उसे सभी विधानसभा और लोकसभा में भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि डॉक्टर, महिला, पहली बार निर्वाचित सदस्य, प्रोफेशनल और वरिष्ठ विधायकों का ग्रुप बनाकर उनसे बात की। जो कि नई परंपरा थी। 170 सदस्यों से बात कर चुका हूं। वकील, शिक्षक व विधायकों का ग्रुप भी बनाएंगे। उन्होंने बताया कि हमने विधानसभा लॉबी में विधायकों के सोने की व्यवस्था समाप्त की है। लॉबी में कॉफी मशीन लगाई गई हैं।