रेल उपरिगामी सेतु निर्माण हेतु 16 करोड़ 80 लाख 43 हजार रू0 की धनराशि की गयी आवंटित

in #lucknow2 years ago

Lko samachar

images (4) (1).jpeg

लखनऊ। उ0प्र0 द्वारा प्रदेश में रेल उपरिगामी सेतु निर्माण के 03 चालू कार्यों हेतु रू0 16 करोड़ 80 लाख 43 हजार की धराशि आवंटित की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

इन 03 कार्यों में जनपद झांसी में झांसी-ग्वालियर मार्ग के झांसी-कानपुर रेल सेक्शन के कि0मी0 113/1-2 पर रेल सम्पार संख्या-117 पर 04 लेन रेल उपरिगामी सेतु निर्माण हेतु रू0 08 करोड़ 28 लाख 15 हजार, जनपद फर्रूखाबाद में कानपुर-कासगंज रेल सेक्शन के सम्पार सं0-148 पर फर्रूखाबाद-फतेहगढ़ स्टेशन के मध्य दो लेन रेल उपरिगामी सेतु निर्माण हेतु रू0 06 करोड़ 85 लाख 53 हजार तथा जनपद बलरामपुर में उतरौला बाईपास पर स्थित बलरापुर-गोण्डा रेल मार्ग पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु निर्माण हेतु रू0 01 करोड़ 66 लाख 75 हजार (कुल रू0 16 करोड़ 80 लाख 43 हजार) की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है।

जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को वित्तीय हस्तपुस्तिका में वर्णित नियमों, स्थाई आदेशों आदि का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुये एवं प्रत्येक दशा में आवंटित धनराशि का उपयोग किसी अन्य मद में न किये जाने के निर्देश दिये गये हैं तथा शासनादेश में निर्देश दिये गये हैं कि उपयोगिता प्रमाण-पत्र/कार्यों के सपंरिक्षित लेखा निर्धारित समयावधि में कार्यालय महालेखाकार एवं शासन को उपलब्ध कराया जाय। साथ ही कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता की जिम्मेदारी सहित तथा वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित करते हुये परियोजना को ससमय पूर्ण किया जाय।